रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को प्रकृति पर्व करम धूमधाम से मनाया गया। नगड़ी, नारों, देवरी, सपारोम, केसारो, दलादिली, बलालौंग, मुड़मा और साहेर सहित अन्य गांवों के अखाड़ों और सरना स्थलों में पाहानों ने पारंपरिक विधि से करम डाली की पूजा-अर्चना कराई। आदिवासी महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में अखाड़ों में पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद मांदर की थाप पर करम गीत गाते हुए नृत्य किया। नगड़ी और आसपास के कई घरों के आंगन में भी करम डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में महिलाओं और कन्याओं ने सामूहिक रूप से करम डाली की पूजा की और भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना करमा पर्व यह भी पढ़ें- Ranc...