रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुहैल अंसारी और साहिल अंसारी पिठोरिया के उपर कोनकी के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से नकली पिस्तौल, तीन चोरी के मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर बाइक बरामद की गई है। नकली पिस्तौल रखने पर पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि बरियातू पुलिस की गश्ती टीम मंगलवार की रात गश्त लगा रही थी। पता चला कि रिम्स अस्पताल परिसर में कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के दो संदिग्धों को पकड़ा है। इसके बाद पुलिस की मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों के पास से नकली पिस्तौल के अलावा बाइक बरामद की गई।

हिंदी हिन्द...