रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। युवाओं को मतदाता जागरुकता अभियान से जोड़ने और अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई नेट मोबाइल ऐप की जानकारी देने के साथ इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रमों के अलावा सोशल मीडिया पर भी व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से कॉलेजों के प्राचार्यों को जारी पत्र के अनुसार, गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे तक सभी कॉलेजों में हैशटैग डाउनलोड ईसीआई नेट, जागरुकता अभियान संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: म...