रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा डैम साइड निवासी ऑटो चालक सूरज नायक की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। शालीमार बाजार से कैंडल मार्च शुरू होकर गोलचक्कर तक गया। परिजनों का आरोप है कि सूरज की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, मामले में सामने आई फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत फांसी लगने से होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि धुर्वा स्मार्ट सिटी परिसर में एक पेड़ पर फंदा लगाकर सूरज ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस उसने एक फाइनांस कंपनी से कुछ लोन लिया था। जिसकी किस्त जमा नहीं होने पर कंपनी क...