Ranchi News: धुर्वा में करम पूजा महोत्सव 22 को, तैयारी शुरू
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एचइसी सेक्टर-तीन स्थित करम अखड़ा में सोमवार को झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष मेघा उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 22 सितंबर को पारंपरिक रूप से करम पूजा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। मेघा उरांव ने बताया कि इस आयोजन में सरना समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। बैठक में लुथरू उरांव, बिरसा भगत, कुमुदिनी लकड़ा, अंजलि लकड़ा, रामा उरांव, रिंकू महली, रवि महली, नमिता मुंडा, ऋषिका मिंज, शालिनी, रुपेश, आनंदी, नितेश, रंजन कुमार, पंकज भगत, अनिल उरांव, रोशन, संदीप के अलावा संगठन व समाज के लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.