Ranchi News: धनबाद और जमशेदपुर में भी अब होंगे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर अध्यक्षों के मनोनयन का रास्ता साफ कर दिया है। रांची की तर्ज पर अब धनबाद और जमशेदपुर में भी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। इस निर्णय से दोनों शहरों में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की सांगठनिक संरचना को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों के मनोनयन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.