रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए करीब दो वर्षों से लापता एक व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके स्वजनों से मिला दिया। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र के बागडेगा मिचुटोली निवासी गोडसन किस्पोट्टा (34) जून 2024 में रोजगार के सिलसिले में गोवा गए थे। वहां पहुंचने के बाद स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों के कारण उनका स्वजनों से संपर्क टूट गया और वे लापता हो गए। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी क्रम में गोडसन किस्पोट्टा के कर्रा थाना क्षेत्र में होने की जानकारी पुलिस को मिली। खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल बरामद कि...