Ranchi News: दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग दंपति समेत तीन घायल
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर दिघिया मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तुको निवासी सेवानिवृत्त ग्रामीण बैंक कर्मी 70 वर्षीय देवी शरण पांडेय, उनकी पत्नी 60 वर्षीय रजनी देवी और पहाड़कंडरिया निवासी 18 वर्षीय छात्र नवनीत कुमार वर्मा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार देवी शरण पांडेय अपनी पत्नी के साथ बाइक से ईंटा-चिल्द्री जा रहे थे, जबकि नवनीत कुमार वर्मा बेड़ो से अपने घर पहाड़कंडरिया लौट रहा था। दिघिया मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्वजन और हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो पहुंचाया। वहां डॉ. काजल ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.