Ranchi News: दो दिवंगत अधिवक्ताओं को 30 को दी जाएगी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। झारखंड हाईकोर्ट के दो दिवंगत अधिवक्ता सरोज कुमारी अग्रवाल और अनुष्का चक्रवर्ती के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए 30 अक्तूबर को दोपहर 1:45 बजे कोर्ट नंबर 1 में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया जाएगा। रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस शोक सभा में हाईकोर्ट के न्यायाधीश और अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि व सदस्य एकत्र होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अनुष्का की हत्या के खिलाफ मानवाधिकार मंच ने कैंडल मार्च निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.