Ranchi News: देशप्रिय क्लब में खूंटी पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी में शनिवार को वार्षिक परंपरा के अनुसार सत्यनारायण पूजा और विधि-विधान से खूंटी पूजा संपन्न होने के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हो गया। इस वर्ष देशप्रिय क्लब का दुर्गा पूजा महोत्सव अपने 72वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। क्लब परिसर में प्रतिवर्ष बांग्ला पद्धति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा का पूजन होता है। खूंटी पूजा में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था और सांस्कृतिक सहभागिता का प्रमुख केंद्र रहा है। क्लब प्रबंधन के अनुसार, विजयादशमी के दिन पारंपरिक सिंदूर खेला के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.