रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त देवाशीष मोहापात्रा की अदालत ने महिला की दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी कृष्णा दास गोस्वामी को राहत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी है। वह 24 जून से न्यायिक हिरासत में है। मामला धुर्वा (हटिया) थाना कांड संख्या 136/2026 से जुड़ा है। 20 जून 2026 को सूचक ने अरगोड़ा थाना में अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अगले दिन यानी 21 जून 2026 को पुलिस को तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी सोहराई पहाड़ के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। तस्वीर देखने के बाद सूचक ने शव की पहचान अपनी बहन रेखा देवी के रूप में की थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि मामले में अनुसंधान पूरी होने और चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद, सूच...