Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को बेड़वारी 33 केवी से रातू पावर हाउस तक के फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान हुरहुरी, काटमकुली, रातू, मेखमंद्रो, सिमलिया, काठीटांड, तिलता, कमड़े, गोविंद नगर, पिर्रा, फ्रेंड्स कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कनीय अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : कल पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद यह भी पढ़ें- Darbha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.