Ranchi News: दुर्गा पूजा तक टल सकती है चिकित्सकों की हड़ताल
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में चिकित्सा संगठनों का 22 अक्तूबर से प्रस्तावित राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार दुर्गापूजा तक टल सकता है। इसको लेकर सोमवार को झासा, आईएमए समेत 10 चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की विस्तृत चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिकित्सकों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। चिकित्सा संगठनों ने कहा कि पूजा के दौरान कार्य बहिष्कार टालने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, आंदोलन स्थगित करने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बैठक में विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, अपर सचिव संदीप कुमार दोराईबुरू, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, झासा अध्यक्ष डॉ. बिमलेश सिंह, सचिव डॉ. ठाकुर मृत्युंजय सिंह और एएचपीआई अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार समेत अन्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.