रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दुर्गाबाड़ी मंदिर में रविवार को बांग्ला पंचांग के अनुसार महासप्तमी की अधिक पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। इस बार महाअष्टमी तिथि का प्रवेश सूर्योदय से पहले नहीं होने के कारण रविवार को महासप्तमी की ही अधिक पूजा की गई। पूजा के दौरान मां दुर्गा के दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। शाम को आयोजित महासप्तमी की संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुरोहित काशीनाथ भट्टाचार्य, कांति चटर्जी और चयन राय ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। मंदिर में सोमवार को महाअष्टमी, मंगलवार को महानवमी और बुधवार को विजयदशमी की पूजा होगी। इसके साथ ही मंदिर में पुष्पांजलि, संधि पूजा, कन्या पूजन और सिंदूर ...