Ranchi News: दीवाली मेले में महिला सशक्तिकरण और हस्तशिल्प का दिखा अनोखा संगम
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय दीवाली मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मेले में कुल 55 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, दीपावली की सजावटी सामग्री और आकर्षक उपहार बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पहले दिन मेले में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी। इस बार जर्मन सिल्वर से बने उत्पाद, पारंपरिक व आधुनिक सजावटी सामान और हस्तनिर्मित कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं, सामाजिक दायित्व को निभाते हुए मंच की ओर से जरूरतमंदों के बीच एक सिलाई मशीन और एक व्हीलचेयर का भी वितरण किया गया। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि समाज सेवा संगठन का प्राथमिक उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दो दिवसीय मारवाड़ी स्पार्कल दीवाली मेले का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.