Ranchi News: दीयों की रोशनी और फूलों की खुशबू से महका तोरपा
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। दीपों का महापर्व दीपावली तोरपा और आसपास के इलाकों में भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही पूरा तोरपा चौक मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से जगमगा उठा। घरों, दुकानों और मंदिरों को गेंदा फूल की मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही दीपावली को लेकर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान गेंदा फूल की मालाएं बेचने के लिए तोरपा बाजार पहुंचे थे। चौक के हर कोने में बिक रही पीले-नारंगी गेंदा फूल की मालाओं से बाजार की खूबसूरती और भी बढ़ गई थी। माला 30 से 40 रुपये की दर से बिक रहा था। लोगों ने जमकर फूल-मालाओं, दीयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.