रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव और वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की ने शनिवार को रांची-पुरुलिया रोड स्थित स्टेन रोज क्लब छठ पूजा समिति के स्वर्णरेखा नदी घाट का निरीक्षण किया। घाट की स्थिति देखने के बाद आयुक्त ने कहा कि दीपावली से पहले छठ घाट को तैयार कर लिया जाएगा। पूरे पक्के घाट को लाल रंग से रंगा जाएगा। रोशनी की व्यवस्था के लिए सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी और घाट पर तीन सोलर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। घाट तक जानेवाली सड़क पर डस्ट और स्टोन चिप्स डालकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि जेसीबी और पोकलेन मशीन से नदी का गाद निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छठ घाट पर व्रतियों के लिए बनेगा चेंजिंग रूम नदी के पानी की सफाई के लिए उसमें फिटकरी, चूना और ब्लीचिंग पाउड...