रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सत्रांत परीक्षा दिसंबर-2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से सिर्फ सैद्धांतिक (थ्योरी) परीक्षाओं के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से लिंक सक्रिय किया गया है। ऑनलाइन और ओडीएल दोनों माध्यमों के पात्र शिक्षार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, रांची के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ शुभकांत मोहंती ने बताया कि विद्यार्थी 30 सितंबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के 200 रुपये प्रति कोर्स की दर से फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 1-15 अक्तूबर, तक आवेदन करने पर 200 रुपये प्रति कोर्स के साथ 1100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।प्रैक्टिकल यह भी पढ़ें- इग...