रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो परिसर में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रसनजीत मुखर्जी ने किया। प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने कहा कि दिवंगत मंत्री का समाज और राज्य के प्रति योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मौके पर डॉ. अब्दुल अयूब, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. आशा रानी लकड़ा, डॉ. ब्रह्मानंद साहू, अभिनीत तिर्की, डॉ. संतोष कुमार भगत, अरविंद राणा बिलुंग, प्रवीण दास, नित...