रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची वेटनरी कॉलेज में सांख्यिकी के सहायक प्राध्यापक डॉ अबसार अहमद ने रविवार को दिल्ली में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ एक घंटे 55 मिनट में पूरी की। इस मैराथन में विभिन्न स्पर्धाओं में 41 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ अबसार को लंबी दूरी की दौड़ का अनुभव है। वह अब तक दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद में आयोजित मैराथन में भाग ले चुके हैं। अब तक वह 21 किलोमीटर की 25 हाफ मैराथन और 42 किलोमीटर की तीन पूर्ण मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। यह भी पढ़ें- खेल : चार्ल्स कोर्स रिकॉर्ड के साथ चैंपियन, अलेमु ने भी जीता खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...