रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से करीब 10 जंगली हाथियों का झुंड किसानों की धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पूंजी और मेहनत लगाकर तैयार की गई धान की फसल अब बालियां निकलने के कगार पर है। फसल अच्छी होने के बावजूद हाथियों के झुंड ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। रविवार देर रात जयपुर ओरेंगटोली गांव में हाथियों के झुंड ने कई खेतों में धावा बोल दिया। हाथियों ने इलियास डाहंगा, नोएल डाहंगा, बेरोनिका डाहंगा, अल्फोनिया डाहंगा और सलोमी डाहंगा समेत अन्य किसानों की कई एकड़ धान की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। यह भी पढ़ें- हाथियों से बर्बाद फसल का दो साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा बताया गया कि हाथियों के झुंड में कई शावक भी शामिल हैं।मुआवज...