रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ, रांची शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्रवण महतो का बीते रविवार को आकस्मिक निधन के शोक में संघ ने 7 जुलाई को सभी निबंधन कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया है। इससे जमीन-फ्लैट के रजिस्ट्रेशन कार्य प्रभावित रहने की आशंका है। संघ के महामंत्री पुष्कर साहू ने बताया कि श्रवण महतो के निधन से दस्तावेज नवीस समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दस्तावेज नवीस महासंघ के सदस्य श्रवण महतो का देहांत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...