रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को रिम्स के फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (एडीआर) की पहचान, रिपोर्टिंग और मरीजों की सुरक्षा में फार्माकोविजिलेंस की भूमिका पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि दवाओं के इस्तेमाल के दौरान होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की समय पर पहचान और उचित रिपोर्टिंग से मरीजों को संभावित नुकसान से बचाने में मदद मिलती है। कार्यशाला का उद्घाटन रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आभा कुमारी ने की। मौके पर डीन प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेंद्र बिरूआ, डीन रिसर्च सह निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. ...