रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलादिली चौक के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान इटकी थाना क्षेत्र के गडगांव निवासी अलाउदीन अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अलाउदीन अंसारी रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से दलादिली, रातू बीज लेने के लिए बाइक से निकले थे। बीज लेकर वापस लौटते समय शाम करीब पांच बजे दलादिली चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अलाउदीन को दलादिली स्थित आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से रिम्स ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत की खबर से गडगां...