रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल बुंडू के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र दलकीडीह का बुधवार को केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का टीम ने आकलन किया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद टीम ने केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर संतोष जताया। मौके पर अनुमंडल अस्पताल बुंडू के उपाधीक्षक डॉ. अविनाश चंद्र सोय, प्रभारी, सहिया, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...