रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। एक खेल, एक संघ, एक पहचान के नारे के साथ खिलाड़ियों ने झारखंड में एकल संघ व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ 18 वर्षों से खेल विकास में जुटा है। नया समानांतर संघ बनने से खिलाड़ियों में भ्रम और नकारात्मकता फैल रही है। संघ बनाने के बजाय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...