Ranchi News: थाने से 300 गज दूर दो दुकानों में चोरी, 10 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा मुख्य चौक में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दी। थाना से महज 300 गज की दूरी पर स्थित मां शांति ज्वेलर्स से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और एक वाइन शॉप से 18 हजार रुपये नकद तथा तीन पेटी शराब चोरी कर ली गई। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे सफेद रंग की कार से पहुंचे चोरों ने सबसे पहले मां शांति ज्वेलर्स का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात थैले में भर लिए और तिजोरी तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे दुकान में रखे अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह दुकान संचालक गणेश सोनी पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.