Ranchi News: त्योहारों के दौरान शहर में लगा जाम तो कार्रवाई
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में त्योहारों में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर मंगलवार को ट्रैफिक एसपी ने गोंदा थाना में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इसमें दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के साथ-साथ भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैचों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अक्तूबर माह में होने वाले मैच को लेकर दर्शकों और वाहनों के आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए विचार विमर्श किया और उसका प्लान भी तैयार किया है। बैठक में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कहा कि त्योहारों को लेकर शहर के तकरीबन हर मार्ग में जाम की स्थिति बनेगी। तैनात पुलिसकर्मी किसी भी हाल में ट्रैफिक जाम नहीं लगने लगने दें। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.