Ranchi News: तोरपा रेफरल के जर्जर छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे तीन नवजात
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा रेफरल अस्पताल का जर्जर भवन मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई (एनबीएसयू) की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। उस समय वार्ड में तीन नवजात भर्ती थे और ड्यूटी पर नर्स सुषमा सुरीन और ज्योति आईंद मौजूद थीं। मलबा नर्स सुषमा सुरीन के ठीक बगल में गिरा। यदि यह नवजातों पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। तीन दिनों में दूसरी बार गिरी छत:
तीन दिनों में दूसरी बार गिरी छत: यह तीन दिनों के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले जेनरल वार्ड में भी छत का प्लास्टर एक बेड पर गिर गया था। संयोगवश उस समय बेड पर कोई मरीज मौजूद नहीं था। अस्पताल के ओपीडी, डॉक्टर कक्ष, शिशु वार्ड और अन्य वार्डों से लगातार छत का प्लास्टर गिरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.