रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। युवा फुटबॉल खेल समिति तोरपा के तत्वाधान में आयोजित शहीद वाल्टर गुड़िया प्राइज मनी तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद वाल्टर गुड़िया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि फुटबॉल युवाओं का सबसे लोकप्रिय खेल है। अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ खेलकर खिलाड़ी अपने जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस...