रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी द्वारा रविवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अर्जुन साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा एवं सीडीपीओ पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान का समापनउद्देश्य शिविर को संबोधित करते हुए सीजेएम अर्जुन साव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को कानूनी अधिकारों, केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही, ओझा-गुनी, मानव एवं बाल तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लो...