रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत तोरपा के ममरला गांव में विधानसभा स्तरीय बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की संवैधानिक प्रक्रिया है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल इसका विरोध कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर एसआईआर की सही जानकारी देने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रदेश वक्ता मनोज मिश्रा ने कहा कि चुनाव क...