Ranchi News: तोरपा में बरसात में भी पेयजल के लिए हाहाकार, पांच माह से 2100 घरों के नल सूखे
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। सावन-भादो की झमाझम बारिश के बीच भी तोरपा के लोग एक-एक बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। हैरानी की बात है कि चारों ओर पानी ही पानी होने के बाद भी घरों में नल से जल नहीं आ रहा है। पिछले पांच महीने से जलापूर्ति ठप रहने से पूर्वी तोरपा, पश्चिमी तोरपा, अम्मा और दियांकेल पंचायत के करीब 2100 परिवार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि बरसात में भी लोगों को पीने और नहाने तक के लिए जार का पानी खरीदना पड़ रहा है। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे डिब्बा-बाल्टी लेकर चापाकल और दूर के स्रोतों की ओर निकल पड़ते हैं। कई परिवार तो कारो नदी के गंदे पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। समस्या को लेकर विभाग और प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.