रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को जीवन दीप हॉस्पिटल का उद्घाटन जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल खुलने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. अशरफुल अंसारी ने बताया कि यहां अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कम खर्च में बेहतर उपचार उपलब्ध होगा। मौके पर सोफिया सुल्ताना, रुबेन तोपनो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...