Ranchi News: तोरपा में चार दिवसीय गणेश महोत्सव कल, तैयारियां तेज
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। गांधीनगर तोरपा में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर पूरे तोरपा बाजार और गांधीनगर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव को लेकर तोरपा चौक से लेकर पूजा पंडाल तक आकर्षक साज-सज्जा की गई है। सड़क के दोनों ओर ॐ अंकित पीले ध्वज लगाए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया है। पूजा स्थल पर बन रहे विशाल और भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल में रंग-बिरंगी आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।पंडाल के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए भगवान गजानन की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार है। कारीगरों द्वारा प्रतिमा को अंतिम रूप से सजाया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.