रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मेन रोड खसुआटोली में होदा कलेक्शन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल गाय को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने मदद की। सूचना पर चलंत पशु चिकित्सालय की टीम पहुंची और प्राथमिक उपचार किया। गाय के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। कमरुल होदा, अमित साहू, रजनीश कुमार समेत अन्य ने सहयोग किया। मालिक का पता नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...