रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार, बस स्टैंड से लेकर शांति नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। लगातार पानी बहने से सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। प्रखंड कार्यालय और बाजार आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। दुकानों के सामने जलजमाव के कारण ग्राहकों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों की परेशानी स्थानीय लोगों ने बताया कि एक-दो घरों का घरेलू और सेप्टिक टंकी का पानी नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ रहा है। गंदे पानी से कभी-कभी तेज बदबू भी आती है, जिससे सड़क किनारे चलना मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण...