रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। वन विभाग की ओर से बुधवार को तोरपा प्रखंड के कुल्डा जंगल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, मुखिया मंजीत तोपनो, ग्राम प्रधान, फोरेस्ट अविनाश लुगुन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। जंगल बचेंगे तो जीवन रहेगा : प्रमुख यह भी पढ़ें- Moradabad News: वन महोत्सव के तहत पौधों का किया गया वितरणप्रमुख का वक्तव्य प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि जंगल हमारी जीवन रेखा हैं। यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे, तभी पानी, शुद्ध हवा और जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। उपप्रमुख संतोष कर ...