रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। तेतरटाड़ गांव में रविवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने मशाल और पटाखों की मदद से घंटों मशक्कत कर हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रखंड की लांदुपडीह पंचायत के तेतरटाड़ गांव में देर रात हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। सबसे पहले हाथियों ने सुरेश महतो के मिट्टी के बने घर पर हमला कर दीवारें और छप्पर तोड़ दिए। उस समय परिवार के सदस्य घर के कमरे में दुबके रहे और किसी तरह अपनी जान बचाई। हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाहर निकल आए। उन्होंने पारंपरिक तरीके से मशाल जलाकर और पटाखे छोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया। क...