रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा गोरखा चौक पर तैनात सिपाही विजय साह को बाइक सवार ने जमीन पर पटक कर पीट दिया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार की है। इस संबंध में सिपाही विजय कुमार ने डोरंडा थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में कहा कि वह गुरुवार को गोरखा चौक के पास ट्रैफिक पोस्ट के पास तैनात थे। पौने तीन बजे एक बाइक सवार को चेकिंग के दौरान रोका। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर जुर्माना करने लगे। इसी क्रम में बाइक सवार उनसे उलझ गया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बालू लदे ट्रक से ड्यूटी पर तैनात सिपाही को कुचलने का प्रयास गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। वर्दी का कॉलर पकड़कर आरोपियों ने उनके जबड़ा में मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गए।...