Ranchi News: तेज रफ्तार कार पुल की गार्डवॉल तोड़ नाले में गिरी, चार युवक घायल
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रही एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर कुड़की नाला पुल की गार्डवॉल तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह मुरहू और पंचघाघ के बीच हुई। सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मुरहू पहुंचाया। घायलों में सूरज कुमार, ध्रुव राज और गौरव कुमार शामिल हैं, जबकि कार चला रहे मिथुन कुमार को मामूली चोट आई है। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। युवकों ने खुद को पटना का निवासी बताया, लेकिन पूछताछ में कोई भी अपना स्पष्ट पता नहीं बता सका。
नशे में होने की आशंका सीएचसी मुरहू के चिकित्सक डॉ. रंजय बाला ने बताया कि सभी युवक नशे की हालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.