Ranchi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह बीजूपाड़ा बस्ती के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घायल की पहचान मांडर के सोसई कॉलेज गेट निवासी 50 वर्षीय दिलीप गुप्ता के रूप में हुई है। वह बीजूपाड़ा में राज मोटर्स नाम से मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिलीप गुप्ता बाइक से करकट मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीजूपाड़ा बस्ती स्थित पियाजियो शोरूम के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी。
दुर्घटना का विवरण टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ऑटो से भी जा टकराई। हादसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.