रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में शनिवार को एक युवक डूब गया। युवक की पहचान साहिल कच्छप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना ओपी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम पौंड में युवक की तलाश करती रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला था। जानकारी के अनुसार साहिल शनिवार सुबह ब्लू पौंड के पास गया था। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने उसे डूबते हुए देखा। इसके बाद तुपुदाना ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने युवक का मोबाइल, पर्स आदि सामान बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक युवक नहीं मिलता है, कुछ भी बता पानी संभव नहीं है।...