रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। ओरमांझी स्थित मेसर्स तरंगिनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट से बरामद अवैध शराब मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि बिहार राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के इस प्लांट से 2023 में भी छापेमारी में अवैध शराब बरामद की गई थी। लेकिन विभाग ने न तो फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द किया और न ही बॉन्ड अफसर पर कोई कार्रवाई की। इधर, ओरमांझी पुलिस फैक्ट्री से जुड़े सभी दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री से निकलने वाली अवैध शराब झारखंड के अलावा किन-किन राज्यों में जा रही थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पांच हजार लीटर से अधिक जावा महुआ किया नष्ट, तीन गिरफ्तारवाहन मालिक की तलाश में जुटी पुलिस बॉटलिंग प्लांट के बॉंड अफसर रूपेश कुमार क...