रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। ब्याहुत कलवार जायसवाल संघ, मुरहू के सदस्यों ने रविवार को जरूरतमंद महिला के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया। सदर अस्पताल, खूंटी में इलाजरत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर निवासी महिला को तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही संघ के सदस्य सुधीर भगत, डब्लू कुमार और अजय भगत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से मरीज के उपचार में मदद मिली। संघ ने बताया कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए पांच सदस्यों की स्थायी रक्तदाता सूची तैयार की गई है। आपात स्थिति में सूची में शामिल सदस्य तत्काल रक्तदान के लिए उपलब्ध रहते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदा...