रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में स्थापना शाखा और पेंशन शाखा के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पेंशन भुगतान की स्थिति, लंबित मामलों और पारिवारिक पेंशन से जुड़े मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम में वर्तमान में 388 पेंशनभोगी और 106 पारिवारिक पेंशनभोगी हैं। नगर आयुक्त ने लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली और सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन पेंशनभोगियों की तीन माह से पेंशन लंबित है, उन्हें हर हाल में एक सप्ताह के भीतर तीन माह की बकाया पेंशन का भुगतान किया जाए, ताकि ...