रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से आयोजित सावन मेले में गुरूवार को चार वर्गों में स्टॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेस्ट स्टॉल प्रतियोगिता में श्वेता अग्रवाल , हस्तशिल्प कला में छाया अग्रवाल, बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम्स माधुरी तोषनीवाल और बेस्ट सेल्स विमेनशिप में अनुभा ने विजेता बनीं। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि रांची दूरदर्शन की अनामिका ‌सिंह‌ ने महिला समिति की कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की ऐसे मंच महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सशक्त , जागरूक व आत्मनिर्भर बनाते है। मेले के अंतिम दिन महिलाएं सभी स्टॉलों पर देर शाम तक साड़ी, सलवार सूट, नेपाली कंबल, चादर, इमिटेशन ज्वेलरी, राखियां, सजावट के सामान और श्रृंगार की सामग्री खरीदती नजर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...