रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। एसडीओ कार्यालय द्वारा दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को कारणपृच्छा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) का तीन दिनों से चला आ रहा न्यायिक कार्य बहिष्कार शुक्रवार को समाप्त हो गया। एडहॉक कमेटी के सदस्य शंभू प्रसाद अग्रवाल ने शुक्रवार को औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि सोमवार से अधिवक्ता सिविल कोर्ट में पूर्व की तरह नियमित रूप से काम पर लौटेंगे। गौरतलब है कि 4 अगस्त से शुरू हुए इस आंदोलन के कारण अदालती कार्य पूरी तरह ठप था। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के हित और आंदोलन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके बाद सिविल कोर्ट में काम पर लौटने के निर्णय पर मुहर लगाई गई। हालांकि, सिविल कोर्ट में काम शुरू होने के बावजूद एसडीओ, डीसी, कमिश्नर कोर्ट सहित सभी कार्यपालक अदालतो...