रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर शेष सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के लिए जारी अनुदान राशि का भुगतान तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करें। समय पर भुगतान न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...