रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को तिलता चौक पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसी दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुए अभियान में सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, पंडरा डीएसपी तराश सोरेन, पंडरा ट्रैफिक प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और पंडरा थाना प्रभारी विवेक कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने चौक से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की। वाहनों की डिक्की और संदिग्ध बैगों की भी तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अमरपुर में रात में चला वाहन जांच अभियान इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ...